KhabarFast

PSL के पहले दिन ही हंगामा! क्रिकेटर्स की जर्सी से सफेद गेंद पहले हुई गुलाबी फिर हुई लाल, हुई घनघोर बेइज्जती

Parth Jha | 27 Mar, 2026

PSL 2026पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का पहला मुकाबला ही विवादों के चलते चर्चा में आ गया। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की जर्सी से अचानक सफेद गेंद गुलाबी रंग की हो गई, जिससे दर्शक और क्रिकेट प्रेमी चौंक गए। यह घटना मैच के दौरान पहली पारी के दौरान हुई और जिसके बाद देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।

पीएसएल का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया। जहां पर पहले गेंद का रंग बदलकर गुलाबी हो गया। जिसके बाद खिलाड़ियों की जर्सी का रंग गेंद पर लग रहा था, जिसके बाद गेंद का रंग गुलाबी से लाल दिखने लगा। फिर हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने इस मामले पर ध्यान दिया और तुरंत इसकी शिकायत अंपायर से कर दी। जिसके बाद गेंद को बदलना पड़ा। इस मुकाबले में खेल कम और गेंद के रंग को लेकर चर्चा काफी ज्यादा हुई।

मार्नस लाबुशेनने मामले पर जताई हैरानी

हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने मैच के बाद इस पूरे मामले पर हैरान जताई। उन्होंने कि मैंने अपने पूरे करियर में कभी ऐसा नहीं देखा कि कपड़ों की वजह से गेंद का रंग बदल जाता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर गेंद को चमकाने के लिए खिलाड़ी उसे अपने कपड़ों पर रगड़ते हैं, लेकिन इस तरह रंग उतरना बेहद असामान्य है।

इस हंगामे के बावजूद, लीग के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले मैच सुचारू रूप से खेलेंगे और इस तरह की तकनीकी गड़बड़ियों से बचा जाएगा। PSL 2026 अब तक केवल खेल ही नहीं, बल्कि विवादों का भी केंद्र बन चुका है।