Uttrakhand News: उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। उपभोक्ता अब मेरा केवाईसी ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए हर सदस्य का आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है।
ऐप में आधार नंबर दर्ज करने के बाद फेस ऑथिटिकेशन के जरिए सत्यापन होगा। राशन कार्ड धारक नजदीकी राशन की दुकान पर केवाईसी करा सकते हैं। राशन में कोई बाधा ना आए इसके लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक कर दिया गया है।
ई-केवाईसी हुआ अनिवार्य
बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश के तहत सभी जिलों में राशन कार्ड धारकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराई जाएगी। इसके लिए सरकार की तरफ से ई-केवाईसी ऐप जारी किया गया है। पू्र्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने कहा कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी अनिवार्य होगी। इसके लिए कार्ड धारकों का आधार नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी जरूरी है, क्योंकि सत्यापन के दौरान मोबाइल पर ओटीपी जाएगा।
राशन कार्ड धारकों को लेकर बड़ा फैसला
अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ अपनी नजदीकि जनसेवा केंद्र या दुकान पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील की है, ताकी कार्ड धारकों को राशन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।