KhabarFast

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल की याचिका पर CBI को नोटिस, HC करेगा 13 अप्रैल को अगली सुनवाई

Parth Jha | 06 Apr, 2026

Delhi Liqour Case:शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खुद केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को एक मामले की सुनवाई से हटाने की मांग की है। ये मामला सीबीआई की याचिका से संबधित है। मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शराब नीति मामले में केजरीवाल और अन्य सभी आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। 

केजरीवाल की याचिका पर भड़के तुषार मेहता 

तुषार मेहता ने अरविंद केजरीवाल की याचिका का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट नाटक मंच नहीं है। तुषार मेहता के आरोप को अवमाननापूर्ण बताया। मेहता ने यह कि सात अन्य बरी हुए आरोपियों ने भी जज को सुनवाई से हटाने की याचिका दाखिल की है। जस्टिस शर्मा ने कहा कि यदि कोई और याचिका दाखिल करना चाहता है तो कर सकता है। ताकी एक बार में मामले का निपटारा हो सके। 

निचली अदालत ने किया था बरी 

बता दें कि 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। निचली अदालत ने सीबीआई को फटकारा था। कोर्ट ने कहा था कि मामला न्यायाचिक जांच में टिकने योग्य नहीं है। जिसके बाद 9 मार्च सीबीआई की याचिका पर जस्टिस शर्मा ने 23 आरोपियों को नोटिस भेजा था। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने केजरीवाल की मांग को अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जज को हटाने का फैसला जज को ही लेना होता है।