KhabarFast

Nitish Kumar:'जहां तक हो सका, मैंने बिहार के लिए...' आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए नीतीश कुमार

Sachin Kumar | 14 Apr, 2026

CM Nitish Holds Cabinet Meeting:14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने आखिरी बार कैबिनेट की बैठक ली। अपने विदाई भाषण में नीतीश कुमार ने 20 साल के कार्यकाल को याद करते हुए भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने बिहार में बनने वाली नई सरकार को शुभकामनाएं दी। 

अपने 6 मिनट के भाषण में नीतीश कुमार ने कहा कि जह वह सरकार में आए तब से अब तक जहां तक हो सका, मैंने बिहार के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आने वाले दिनों में बिहार में विकास की योजनाएं निर्बाध रूप से चलती रहेंगी। 

अपनी योजनाओं का किया जिक्र 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में बिहार को विकास की नई दिशा देने की कोशिश की गई और आगे भी राज्य की प्रगति का सिलसिला रुकेगा नहीं। उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के हित में काम होता रहेगा। 

क्या बोले विधायक और मंत्री 

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का संबोधन बेहद भावुक था। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो किया, वह कोई औऱ नहीं कर सका। वहीं, विधायक लाखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि नीतीश कुमार आने वाले दिनों में नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे। इसके अलावा मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। उन्होंने वादा किया है कि वह बिहार की चिंता करते रहेंगे।

Also read: Bihar News:48 घंटे का इंतजार और बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! CM हाउस में मंथन का दौर जारी

बैठक में कोई एजेंडा नहीं हुआ पास 

नीतीश कुमार ने सचिवालय में मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद वह अपने आवास लौट गए। बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में कोई एजेंडा पास नहीं किया गया और इसके बाद होने वाली प्रेस वार्ता को भी रद्द कर दी गई।