IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 01 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने पश्चिमोत्तर भारत समेत उत्तर और पूर्वी राज्यों में तूफानी आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे मौसम ठंडा हो जाएगा और गर्मी से राबत मिलेगी। इस दौरान गरज, बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती है। तो वहीं, दिल्ली-NCR में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन शाम के बाद हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान 35-37°C और न्यूनतम 24-26°C के आसपास रह सकता है। ये स्थिति 03 जून तक ऐसी ही बनी रहेगी।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद, झांसी में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। जबकि हरियाणा में बारिश और थंडरस्टॉर्म की स्थिति रह सकती है। बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी छिटपुट भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मानसून पर IMD का अपडेट
अब अगर मानसून अपडेट की बात करें तो IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पहुंच रहा है। आने वाले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों तथा बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों में आगे बढ़ेगा। IMD ने पूरे सीजन (जून-सितंबर) के लिए बारिश 90% LPA रहने का अनुमान लगाया है, जिसमें जून महीना भी सामान्य से कम बारिश वाला रह सकता है। जिससे मध्य भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा की कमी की आशंका है।