KhabarFast

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ मानसून, 8 राज्यों में तेज बारिश-तूफान का अलर्ट; जानें दिल्ली-UP-हरियाणा का मौसम

Nancy | 19 May, 2026

IMD Weather Alert: भीषण गर्मी और लू से राहत देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे पूर्वी और दक्षिणी भारत में तेज हवाओं, आंधी और भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। हालांकि, उत्तर और मध्य भारत अभी गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। IMD के अनुसार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में हीटवेव जारी रहेगा।

मानसून की स्थिति पर IMD का अपडेट

IMD मे मानसून की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि 18 मई तक मानसून दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बड़े हिस्से में आगे बढ़ चुका है। जिसके चलते केरल में मानसून की एंट्री 26 मई तक हो सकती है। लेकिन मानसून अगले 3-4 दिनों में और आगे भी बढ़ सकता है।  जिससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।

Also read: बैंकों को सरकार ने दिया बड़ा आदेश, कर्मचारियों को करना होगा ये काम; क्या आम लोग पर भी पड़ेगा असर?

क्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-60 किमी/घंटा हवाएं चलेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-50 किमी/घंटा तेज हवाएं चलेगी। इसके अलावा अंडमान-निकोबार, ओडिशा, बिहार, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल में थंडरस्क्वॉल का संभावना जताई गई है।

दिल्ली, UP, हरियाणा में गर्मी का अटैक

दूसरी तरफ, उत्तर भारत अभी भी गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। IMD ने बताया कि अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। ये स्थिति आने वाले कुछ समय तक ऐसी ही बनी रहेगी।

अब अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो फिलहाल अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे दिन में तेज धूप और गर्म हवा की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान  और मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी ऐसी ही लोगों को परेशान करेगी।