KhabarFast

Aaj Ka Mausam: तपती गर्मी से मिली बड़ी राहत...दिल्ली-UP-हरियाणा में सुबह-सुबह बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल

Nancy | 29 Apr, 2026

Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 42-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन आज इस भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीती शाम से धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। जिसके बाद आज बुधवार सुबह कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना बन गया।

दिल्ली-NCR में कैसा रहा मौसम?

बता देंस आज बुधवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी चली। जिसके बाद हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बदलते मौसम से तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आई है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 25-26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी के साथ दोपहर में धूप निकलने की संभावना भी कम है।

Also read: भीषण गर्मी बनी मुसीबत! दिल्ली समेत इन राज्यों के स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव, Summer Vavation कब?

UP-हरियाणा में आंधी-बारिश का असर

दूसरी तरफ, हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सोहना, पलवल, नूह और हिसार जैसे कई जिलों में आज सुबह तेज आंधी के साथ बारिश ने मौसम को कूल-कूल बना दिया। इससे गर्मी का प्रकोप कम हुआ तो वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत और पूर्वी यूपी के लखनऊ, कानपुर आदि इलाके में भी आंधी-बारिश दर्ज की गई। IMD ने बताया कि 29 अप्रैल से 1-2 मई तक इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। जिस वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आएगी औऱ गर्मी से राहत मिलेगी।