KhabarFast

Aaj Ka Mausam: फुहारों से ठंडा हुआ दिल्ली-NCR, UP-हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें 05 अप्रैल का मौसम

Nancy | 05 Apr, 2026

IMD Rain-Hailstorm Alert: देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की फुहारों और बादलों ने गर्मी से राहत दी हैजबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसारइस प्रणाली के कारण उत्तर भारत में बारिशगरज-चमक के साथ तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है। 

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटों में हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई हैजिससे अधिकतम तापमान में २-४ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आज यानी 5 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर बाद गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता हैजबकि न्यूनतम 17-19 डिग्री रहेगा। हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 

उत्तर भारत में बारिश-ओले का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि का अलर्ट कई जिलों के लिए जारी है। पश्चिमी यूपी के साथ-साथ लखनऊकानपुर जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी 5 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना बताई गई है। छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भी ऐसी ही गतिविधि देखी जा सकती है। 

हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश और ओले पड़ सकते हैं। बिहार में 5-6 अप्रैल को हल्की बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान हैजबकि झारखंड में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी राज्यों में स्थिति थोड़ी अलग है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम नम बना हुआ है। IMD के अनुसारयह पश्चिमी विक्षोभ अगले कुछ दिनों में कमजोर पड़ने लगेगाजिसके बाद 6-7 अप्रैल से कई इलाकों में मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि7 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर सहित कुछ क्षेत्रों में एक बार फिर हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर आ सकता है।