KhabarFast

UP News: 40 IAS के ट्रांसफर से मचा हड़कंप, CEC ज्ञानेश कुमार के दामाद मनीष बंसल बने आगरा के नए बॉस; लिस्ट जारी

Nancy | 20 Apr, 2026

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस रिशफल में 15 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है, साथ ही 5 जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO), दो कमिश्नर, परिवहन आयुक्त और कई विभागों के प्रमुख सचिव एवं विशेष सचिव स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

कौन हैं मनीष बंसल?

लेकिन इन  बदलावों में सबसे चर्चित नाम मनीष बंसल का है, जिन्हें सहारनपुर से आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। बता दें, मनीष बंसल 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं और नोएडा (गाजियाबाद) की मौजूदा DM मेधा रूपम के पति हैं।

उन्होंने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक की डिग्री धारक हैं। उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 53 हासिल की थी। उनकी पत्नी मेधा रूपम भी 2014 बैच की IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में नोएडा की जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

Also read: UP NEWS: मातम में बदली शादी की खुशियां, सिलेंडर में लगी आग से दूल्हा समेत 5 झुलसे, गैस का पाइप लीक होने से हुआ हादसा

नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति

सुल्तानपुर: इंद्रजीत सिंह

श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग

बुलंदशहर: कुमार हर्ष

शामली: आलोक यादव

सहारनपुर — अरविंद कुमार चौहान

अमरोहा: नितिन गौड़

हमीरपुर: अभिषेक गोयल

रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका

फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स

उन्नाव: घनश्याम मीणा

लखीमपुर खीरी: अंजमी कुमार सिंह

मैनपुरी: इंद्रमणि त्रिपाठी

औरैया: बृजेश कुमार

आगरा: मनीष बंसल

झांसी: गौरांग राठी

इसके अलावा कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख विभागों और पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नितीश कुमार, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, श्रुति- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा की प्रबंध निदेशक, आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त, किंजल सिंहमाध्यमिक शिक्षा की सचिव और दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल की आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों के कारण

सरकारी सूत्रों के अनुसार यह तबादले सामान्य प्रशासनिक जरूरतों और कुछ अधिकारियों के लंबे समय से एक ही जिले में तैनाती को ध्यान में रखकर किया गया है। कई अधिकारियों को दो-तीन साल बाद बदला गया है। मालूम हो कि योगी सरकार समय-समय पर ऐसे बड़े रिशफल के जरिए प्रशासन को चुस्त और प्रभावी बनाए रखने का प्रयास करती रही है।