CM Vijay Orders: तमिलनाडु की राजनीति में आज बहुत बड़ा बदलाव हुआ है, जब तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख औऱ एक्टर थलापति विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। वहीं, अब विजय ने अपनी सरकार की पहली प्राथमिकताएं साफ कर दीं। शपथ लेने के बाद विजय ने जनता से जुड़े तीन अहम फैसलों पर साइन कर दिए। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टास्क फोर्स और ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने के लिए एंटी-ड्रग स्क्वाड का गठन शामिल है।
CM विजय के 3 बड़े आदेश
तमिलनाडु में नए मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के कुछ देर बाद ही विजय ने 3 बड़े फैसलों पर साइन किए हैं।
1. पहले आदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देना है, जिससे मिडिल क्लास के लोगों को राहत मिलेगी।
2. दूसरा आदेश महिला सुरक्षा को मजबूत करना है, जिसके लिए पूरे राज्य में एक विशेष पुलिस टास्क फोर्स बनाई जाएगी।
3. तीसरे आदेश में ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पूरे राज्य में एंटी-ड्रग स्क्वाड का गठन किया जाएगा।
CM विजय सरकार का विजन
शपथ ग्रहण समारोह के बाद CM विजय ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार का मकसद पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और कल्याणकारी शासन की दिशा में काम करना है। उन्होंने आगे कहा है कि तमिलनाडु की जनता ने जो विश्वास उन पर और उनकी पार्टी पर जताया है, वह उनकी उम्मीदों पर जरूर खड़े उतरेंगे।
बता दें, बीते दिन शनिवार को विजय ने राज्यपाल से लोकभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। मालूम हो कि सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। जिसके लिए TVK के 108 विधायकों के साथ कांग्रेस के 5, CPI-CPI(M) और VCK-IUML के 2-2 विधायकों ने समर्थन दिया है।