KhabarFast

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें

Nancy | 23 Apr, 2026

West Bengal-Tamil Nadu Assembly Election 2026: आज 23 अप्रैल 2026 गुरुवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों (16 जिलों में) और तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं। बता दें, दोनों राज्यों में मतदान का परिणाम 4 मई को आएगा।

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण के कुछ जिलों की 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जबकि बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य में कुल लगभग 6.82 करोड़ मतदाता हैं। मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले चरण में 2,407 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में केवल मतदाताओं को ही अनुमति है। मालूम हो कि इस चरण में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच है। भाजपा उत्तर बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है, जबकि TMC राज्य में सत्ता बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।  

Also read: वोटिंग से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-बंगाल में 1072 करोड़ की नकदी-ड्रग्स बरामद

तमिलनाडु में एक चरण में हो रहे मतदान

दूसरी तरफ, तमिलनाडु में विधानसभा की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान चल रहा है। यहां करीब 5.73 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री M.K. स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी DMK और विपक्षी AIADMK के बीच है, जबकि थलापति विजय के नेतृत्व वाली पार्टी TVK भी नई ताकत के रूप में उभर रही है।