KhabarFast

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

Nancy | 17 May, 2026

 Delhi Metro Extra Trips: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देते हुए ईंधन बचत की अपील की थी। जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा अहम कदम उठाया है। कल यानी 18 मई से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे कुल 24 अतिरिक्त ट्रिप्स (फेरे) होंगे।

24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे

बता दें, बीचे कुछ दिनों पहले PM मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन की बढ़ती कीमतों को जिक्र किया था। उन्होंने देश की जनता से अपील की थी कि निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं। इसी तर्ज पर DMRC ने ट्रेन के ट्रिप्स को बढ़ाने का फैसला किया है। DMRC कल (18 मई) से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे (ट्रिप्स) संचालित करेगी। इस फैसले के तहत DMRC ने साफ तौर पर कहा है कि जरूरत पड़ने पर भी ये अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। 

Also read: आठवें वेतन आयोग की बैठक शुरू, कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांगें

DMRC के अन्य इंतजाम

1. सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

2. सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे

3. अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और बैगेज स्कैनर सक्रिय किए जाएंगे।

4. फ्रिस्किंग पॉइंट्स पर वेटिंग टाइम कम करने की कोशिश होगी।

5. पीक आवर्स में यात्रियों की आवाजाही के लिए स्टाफ की तैनाती बढ़ाई जाएगी।

यात्रियों की सुविधा पर रहेगा फोकस

इसके अलावा DMRC ने टिकट काउंटरों पर भीड़ को कम करने के लिए डिजिटल टिकटिंग को और बढ़ावा दिया है। यात्री QR टिकट, NCMC कार्ड, व्हाट्सएप टिकटिंग या ऐप्स के जरिए आसानी से टिकट ले सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों को 160 स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी (ई-रिक्शा, ई-ऑटो आदि) और 126 स्टेशनों पर पार्क एंड राइड की सुविधा भी मिलेगी। DMRC का कहना है कि ये कदम न सिर्फ यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा. बल्कि सड़क जाम और प्रदूषण को भी कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।