KhabarFast

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने राज्यपाल सचिव को सौंपा इस्तीफा, बोले - आलाकमान के आदेश का पालन...

Nancy | 28 May, 2026

Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के आदेश का पालन करते हुए लोकभवन पहुंचें और राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में विशेष सचिव आर. प्रभुशंकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान उन्होंने कहा 'आलाकमान ने जो कहा, वो किया।' वहीं, अब मुख्यमंत्री पद के लिए मौजूदा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का नाम फाइनल हो चुका है, जो 30 मई शपथ लेंगे।

बता दें, आज सुबह सिद्धारमैया ने अपने आधिकारिक आवास पर  मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की। जिसमें उन्होंने अपने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। 

Also read: Delhi Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी का संकट, कई इलाकों में सप्लाई ठप

इस्तीफा देते समय क्या बोले सिद्धारमैया?

सिद्धारमैया ने इस्तीफा सौंपते हुए कहा 'मैं आप सभी से पहले भी कई बार कह चुका हूं कि जब पार्टी हाईकमान मुझसे इस्तीफा मांगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा।' उन्होंने कहा 'आलाकमान ने जो कहा, वो किया। मुझे विश्वास है कि राज्यपाल वापस लौटने के बाद मेरे इस्तीफे को स्वीकार करेंगे।'

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के छुए पैर

ब्रेकफास्ट मीटिंग की बैठक में सिद्धारमैया ने मंत्रिमंडल के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और पार्टी की एकता पर जोर दिया। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए और गले मिलकर आशीर्वाद भी लिया। दोनों नेताओं का ये भावुक पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।