KhabarFast

Haryana News: गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

Parth Jha | 29 Mar, 2026

 Gurugram Road Accident: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार महिंद्रा थार कार ने खोड गांव में पैदल चल रहे एक बुजुर्ग और उनके दो नाबालिग नातियों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे खोड गांव की एक सड़क पर हुआ। 52-53 वर्षीय सुभाष खान अपने दो नातियों 10 वर्षीय ईशांत खान और 8 वर्षीय जायद खान के साथ देर रात टहलने निकले थे। वे रिश्तेदारों के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही थार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इतनी जबरदस्त टक्कर थी कि तीनों व्यक्ति 10 से 30 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक सुभाष खान खोड गांव के रहने वाले थे, जबकि दोनों बच्चे राजस्थान के भिवाड़ी स्थित मिल्कपुर गांव के निवासी थे। वे अपने नाना के यहां आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि थार कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि परिवार के सदस्य बच नहीं पाए। तो वहीं, हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।