Delhi Market Personal Assistant: दिल्ली की भीड़-भाड़ वाली मार्केटों में शॉपिंग अब थोड़ी आसान और आरामदायक हो गई है। दरअसल, लाजपत नगर में एक नई स्टार्टअप सेवा ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस सेवा का नाम है - CarryMen, जो डिजिटल पल्लेदारी सेवा के नाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां सिर्फ ₹149 प्रति घंटे में आप एक ट्रेंड असिस्टेंट हायर कर सकते हैं जो आपके सारे शॉपिंग के झंझट संभाल ले।
CarryMen करेगा शॉपिंग के झंझटों को दूर
'You Shop, We Carry' - यही टैगलाइन लेकर शुरू हुई यह सेवा लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। हायर किया हुआ आपका असिस्टेंट आपके भारी बैग उठाते हैं, फूड स्टॉल्स या बिलिंग काउंटर की लंबी लाइनों में भी खड़े होते हैं। इसके अलावा बाजार नेविगेशन और दुकानों तक पहुंचना, साथ ही छाता, पावर बैंक, स्ट्रोलर जैसी सुविधाओं भी मिलेगी।
बता दें, ये स्टार्टअप अप्रैल 2026 में शुरू हुआ था, जो देखते-ही-देखते लाखों लोगों में पॉपुलर हो रहा है। दरअसल, इस स्टार्टअप का मकसद लंबे शॉपिंग ट्रिप को आसान बनाना है। दिल्ली की गर्मी, भीड़ और भारी सामान उठाने की परेशानी को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई। क्योंकि शॉपिंग के समय हाथों में कई बैग्स होते है और कई बार थकान भी महसूस होती है। इसलिए अब आप ₹149 प्रति घंटे के हिसाब से एक ट्रेंड असिस्टेंट हायर कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, पहले महीने में ही 50 से ज्यादा बुकिंग्स हो चुकी हैं।
इस सुविधा पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों ने इस सेवा को सराहा और कहते है कि अब शॉपिंग मजेदार हो गई। जबकि कुछ इसे 'सस्ते लेबर का शोषण' बता रहे हैं। अगर आप भी इस सुविधा का लुफ्त उछाना चाहते है तो CarryMen की वेबसाइट या ऐप के जरिए आसानी से बुकिंग की जा सकती है। फिलहाल सेवा मुख्य रूप से लाजपत नगर में सक्रिय है। लेकिन आने वाले समय में यह सुविधा चांदनी चौक और सरोजिनी नगर के लिए भी उपलब्ध हो सकती है।