International Drug Trafficking: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (AGS) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित ड्रग कूरियर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल कर भारत से प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक दवाएं अमेरिका तक पहुंचाई जा रही थीं। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में Zolpidem, Tramadol तथा Diazepam जैसी नशीली दवाएं बरामद की हैं।
🚨💥 INTERNATIONAL DRUG COURIER SYNDICATE BUSTED | 5 ACCUSED ARRESTED 💥🚨
— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) April 27, 2026
Major breakthrough by AGS/Crime Branch as an organized racket involved in illegal export of psychotropic medicines to USA via courier services has been smashed. 👊📦✈️
🔴 5 accused arrested
🔴 Huge… pic.twitter.com/jLgCWxoMjU
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेशों में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी कर रहे हैं। टीम ने सूचना की पुष्टि के बाद छापेमारी कर पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया। गिरोह फर्जी KYC दस्तावेज, नकली इनवॉइस और कूरियर कंपनियों का सहारा लेकर ये दवाएं विदेश भेजता था।
क्राइम ब्रांच का कहना है कि अमेरिका फोकस: गिरोह मुख्य रूप से अमेरिका में इन दवाओं की सप्लाई करता था। ये दवाएं नशे के रूप में इस्तेमाल होती हैं, जिसकी बाजार में भारी डिमांड है। फर्जी कंपनियां बनाकर एक्सपोर्ट का ढांचा तैयार किया गया था। इसके अलावा आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, WhatsApp, बैंक ट्रांसफर और UPI के जरिए पेमेंट लेते थे।
5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने Zolpidem, Tramadol और Diazepam टैबलेट्स की बड़ी खेप जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह के मुख्य ऑपरेटर्स शामिल हैं। सभी से पूछताछ जारी है, जिसमें और सदस्यों और विदेशी लिंक का खुलासा होने की उम्मीद है।
बता दें, यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अरविंद के नेतृत्व में ACP भगवती प्रसाद के निर्देशन और DCP हर्ष इंदौरा के पर्यवेक्षण में की गई। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अंतरराष्ट्रीय रैकेट पर लगातार नजर रखी जा रही है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है। यह सफलता दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स मुहिम को नई मजबूती देगी। गिरोह के अन्य सदस्यों और विदेशी कनेक्शन की तलाश में छापेमारी जारी है।