KhabarFast

Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, इन 4 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद

Nancy | 12 May, 2026

Himanta Biswa Sarma CM Oath: असम की राजनीति में बड़ा बदलाव तब हुआ, जब विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा-नीत एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पार्टी की यह तीसरी जीत है, जिसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। असम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है। हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चार अन्य विधायक भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में सभी को शपथ दिलाएंगे।

Also read: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 60KM रफ्तार वाली आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

कौन हैं वो चार मंत्री?

हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ चार अन्य विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। उनके नाम हैं - पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के नेता चरण बोरो और वरिष्ठ भाजपा नेता अजंता नेग। उनके अलावा भाजपा विधायक रंजीत दास को नए स्पीकर के रूप में चुना गया है।

बता दें, 09 अप्रैल को असम की 126 सीटों पर पहले चरण में मतदान हुए थे। इसके नतीजे 04 मई को घोषित हुए। नतीजों में भाजपा-नीत एनडीए ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें हासिल कीं। इस जीत के साथ पार्टी तीसरी बार सत्ता में आई। हिमंता बिस्वा सरमा ने जलुकबाड़ी सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद 10 मई को एनडीए विधायक दल की बैठक में सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।