KhabarFast

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में दो दिन सुकून वाली बारिश, पहाड़ों पर बर्फ की चादर; यहां देखें देशभर का मौसम अपडेट

Nancy | 04 May, 2026

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिल रही है। दिल्ली-NCR में आज सुबह बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट होने से लोगों ने चैन की सांस ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। दूसरी तरफ, उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है, मैदानी इलाकों में बारिश और ओले पड़ सकते हैं।

दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, 4 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री और अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह-दोपहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा ये स्थिति 05 मई को भी बनी रहेगी। हालांकि, ये बारिश लोगों को गरेमी से राहत जरूर देगी।

Also read: मई में बदले मौसम के तेवर, आंधी-बारिश से राहत लेकिन लू का खतरा बरकरार

बारिश, ओले और बर्फबारी

उत्तराखंड में 3 से 8 मई तक हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी, गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की हवाओं का सिलसिला रहेगा। जबकि पहाड़ी जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। बता दें, पहाड़ी इलाकों में यह मौसम चारधाम यात्रा पर असर डाल सकता है, इसलिए पर्यटक सतर्क रहें।

पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 3-5 मई तक बारिश और 4०-5० किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। है।