Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।
लखनऊ की अतीका नाम की महिला ने 17 वर्षीय छात्र को नैनीताल ले गई। वहां उसने किशोर के साथ शारीरिक शोषण किया, अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। इसके एवज में उसने किशोर से 10 लाख रुपए की मांग भी की।
17 फरवरी से लापता था किशोर
बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोर 17 फरवरी से लापका था। हालांकि, छात्र की मां ने आरोपी महिला के खिलाफ वसूली, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार 17 फरवरी को छात्र घर से निकला और लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। गहन छानबीन के बाद पीड़िता छात्र की मां को पता चला कि उसका बेटा कैंपबेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था। बेटे के दोस्त के घर पहुंचने पर पता चला कि, बेटे को दोस्त की भाभी अतीका साथ लेकर कहीं गई है।
शारीरिक शोषण का बनाया वीडियो
पीड़िता की मां ने ठाकुरगंज थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ठाकुरगंज पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को तलाश निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया। घर पहुंचने के बाद किशोर डरा सहमा हुआ था। उसने परिजनों को बताया कि दोस्त की भाभी अतीका उसे अपने साथ नैनीताल ले गई थी। रास्ते में उसने मोबाइल फोन से सिमकार्ड निकाल कर तोड़ दिया था। आरोप है कि नैनीताल के एक होटल में महिला ने किशोर का शारीरिक शोषण किया और उसका वीडियो बना और 10 लाख रुपए की मांग करने लगी।