KhabarFast

Motorola का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Parth Jha | 23 May, 2026

Motorola का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Edge 70 सीरीज का चौथा मॉडल होगा, जिसमें पहले से Motorola Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 70 Fusion शामिल हैं। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, जिसमें कैमरा, डिजाइन और कलर ऑप्शन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Edge 70 Pro+ के कैमरा डिटेल्स

कंपनी के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो Sony LYT-710 सेंसर के साथ आएगा। कैमरे में 3.5-डिग्री Optical Image Stabilisation (OIS) का सपोर्ट भी मिलेगा।

फोन में 50x डिजिटल जूम फीचर दिया जाएगा, जिसे Motorola के “Super Zoom Pro” फीचर के जरिए बेहतर बनाया जाएगा। कंपनी ने यह भी टीज किया है कि फोन के एक कैमरे में 81mm focal length मिलेगा, जिससे बेहतर पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Also read: Triumph Street Triple 765 RX भारत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

डिजाइन

Motorola Edge 70 Pro+ को तीन Pantone-curated कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इनमें  Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel ऑप्शन शामिल है।  इन तीनों वेरिएंट में अलग-अलग फिनिश दी जाएगी। इसमें sculpted wood finish, twill-inspired finish और satin-luxe finish शामिल हैं।

डिजाइन की बात करें तो फोन का लुक काफी हद तक Motorola Edge 70 Pro जैसा दिखाई देता है। इसमें स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल, फ्लैट बैक पैनल और कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में सेंटर पंच-होल कटआउट दिया जाएगा, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स मिलेंगे, जबकि बाईं ओर एक अतिरिक्त बटन दिया जाएगा, जिसका उपयोग अभी साफ नहीं किया गया है।

Also read: Realme की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स; जानें कीमत

संभावित फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ में Edge 70 Pro की तुलना में तीन बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं:

Telephoto कैमरा
Wireless Charging सपोर्ट
16GB तक RAM