KhabarFast

उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर! चपेट में आने से 18 की मौत; मुआवजे का ऐलान

Sachin Kumar | 05 May, 2026

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की जान चली गई और 5 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा पशुओं की भी मौत हुई है। सीएम योगी ने घायलों को उचित इलाज करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने वर्षा से हुई जन हानि वा घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने का निर्देश दिया है। सीएम ने निर्देश दिया है कि डीएम, इलाके में रहकर राहत व अन्य आवश्यकताओं के लिए शासन से समन्वय रखें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ओले ने बढ़ाई मुसीबत

बता दें कि बीते कुछ समय से प्रदेश में कई जगहों पर बिन मौसम बरसात हो रही है। हाल ही में राज्य के कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। ऐसे में आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी गई हैं। जिन लोगों के पास सिर छिपाने की जगह नहीं हैं ऐसे लोगों को इस तरह की बरसात और ओले का सामना करना पड़ रहा है। पशु भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं। आंधी, बरसात, ओले और आकाशीय बिजली उनकी जिंदगी के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।

Also read: वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी का विकास पर जोर, 6,350 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

दिल्ली-एनसीआर में कभी बारिश-कभी गर्मी

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर भी इस बेमौसम बारिश से अछूता नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बारिश हुई और ओले भी गिरे हैं। लोग भी मौसम के बदलते मिजाज से हैरान हैं। लोगों का कहना है कि मई में ओले वाली बरसात क्यों हो रही है। जानकारों का कहना है कि मौसम की इस नई करवट को देखते हुए अलर्ट रहने की जरूरत है। बिजली के खंबों से दूर रहें और तेज बरसात में बाहर निकलने से परहेज करें।