Sky Diving in India: क्या आप भी उन एडवेंचर लवर्स में से हैं, जिन्हें ऊंचाइयों से डर नहीं लगता, बल्कि आसमान में उड़ने की ख्वाहिश रखते हैं? फिर तो आपकी बकेट लिस्ट में स्काई डाइविंग जरूर शामिल होगी। 10,000 फीट की ऊंचाई से फ्री फॉल का 20-30 सेकंड का रोमांच, 200 किमी/घंटा की रफ्तार और नीचे फैले खूबसूरत नज़ारे कितने शानदार लगते है, ये सिर्फ स्काई डाइविंग लवर्स ही बता सकते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को यही लगता है कि ये सुविधा सिर्फ दुबई या न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है। लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में स्काई डाइविंग अब सिर्फ विदेशी सपना नहीं रहा। देश के विभिन्न हिस्सों में प्रमाणित ड्रॉप ज़ोन खुल गए हैं, जहां टैंडम जंप से लेकर एडवांस्ड ट्रेनिंग तक के ऑप्शन उपलब्ध हैं।
मैसूर, कर्नाटक
भारत के सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा स्काई डाइविंग स्पॉट्स के लिए मैसूर सबसे अच्छा ऑप्शन है। चामुंडी हिल्स के नज़ारों के बीच 10,000 फीट से जंप करना सचमुच बहुत रोमांचक है। यहां आपको टैंडम जंप के साथ-साथ प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाती है।
ऐंबी वैली, महाराष्ट्र
एंबी वैली बहुत ही खूबसूरत एडवेंचर स्पॉट है। लोनावला के पास घाटियों और पहाड़ों के ऊपर शानदार व्यू आपका मन मोह लेगी। यहां करीब 10,000 फीट से टैंडम जंप कराई जाती है।
दीसा, गुजरात
गुजरात का दीसा भारत का पहला लाइसेंस्ड ड्रॉप ज़ोन के नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि यहां स्टैटिक लाइन जंप की सुविधा भी उपलब्ध है।
पॉन्डिचेरी
स्काई डाइविंग के लिए पॉन्डिचेरी बेस्ट है। समुद्र के नीले पानी के ऊपर उड़ना और फ्रेंच आर्किटेक्चर का अनोखा कॉम्बिनेशन एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस से कम नहीं है।
बता दें, स्काईहाई इंडिया (Skyhigh India) देश का एकमात्र इंटरनेशनल स्टैंडर्ड स्काईडाइविंग ड्रॉप ज़ोन चलाता है, जो दिल्ली से महज 2 घंटे की दूरी पर नारनौल एयरस्ट्रिप (हरियाणा) पर स्थित है।