भारत में Lava Bold N2 5G की लॉन्च डेट की घोषणा हो चुकी है। Lava इस फोन को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च करेगी। बात दें, इससे पहले इस साल फरवरी में Lava Bold N2 सीरीज को पेश किया गया था, जिसमें Lava Bold N2, Lava Bold N2 Lite और Lava Bold N2 Pro शामिल हैं। अब कंपनी इस सीरीज़ में नया 5G मॉडल जोड़ने जा रही है।
यह फोन Android 16 पर काम करेगा। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। आइए अब इसकी अन्य डिटेल्स और फीचर्स के बारें में जानें।
Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
कंपनी ने अनाउंस किया है कि Lava Bold N2 5G इंडिया में 3 जून को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अभी Amazon पर लाइव है, जो कन्फर्म करती है कि जल्द ही लॉन्च होने वाला यह हैंडसेट देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फोन को कम से कम ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। माइक्रोसाइट से यह भी पता चला है कि यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करेगा।
Lava Bold N2 5G का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इसके पीछे टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ LED फ्लैश और 5G ब्रांडिंग भी दी गई है। फोन में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाईं तरफ दिए गए हैं। साथ ही इसमें फ्लैट फ्रेम डिजाइन देखने को मिलेगा।
Lava Bold N2 4G के स्पेसिफिकेशन्स
जानकारी के लिए बता दें कि Lava Bold N2 4G मॉडल को भारत में 17 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 7,499 रुपये रखी गई थी।
फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई थी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है।
इस स्मार्टफोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी दी गई थी। कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक अतिरिक्त सेंसर शामिल था। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया था। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।