KhabarFast

Labour Protest:नोएडा में कैसे हुई थी हिंसा की प्लानिंग? मिर्च पाउडर से हमला करने की थी साजिश

Sachin Kumar | 14 Apr, 2026

Noida Labour Protest: नोएडा में प्राइवेट कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो चला है। सोमवार को नोएडा के कइ इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आई है। तो मंगलवार यानी 14 अप्रैल को छिटपुट हिंसा देखने को मिली। इसी बीच हिंसा की साजिश का खुलासा हुआ है।

अब कुछ ऐसे ऑडियो और व्हाट्सएप चैट सामने आए हैं, जिनके जरिए हिंसा भड़काई गई। चैट में कई ऐसे मैसेज लिख गए जिसने लोगों को भड़काया। प्रदर्शन की आड़ में हिंसा फैलने की कोशिश की गई। कई चैट सामने आई है जिसमें मिर्च पाउडर से हमला करने की बात कही गई है।

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हिंसक प्रदर्शन मामले में 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सात एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पिछले दो दिनों में कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिसके जरिए श्रमिकों को जोड़ा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि हिंसक गतिविधियों के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।

Also read: योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज, SP के बागी विधायकों को मिल सकता है तोहफा

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अशांति फैलाने में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भीड़ में शामिल ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके वित्तीय स्त्रोतों की भी जांच होगी। अगर जांच के दौरान पाया गया कि उन्हें राज्य या देश के बाहर आर्थिक सहायता मिली है, तो इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्च निकाले जा रहे हैं। श्रमिका से वार्ता की जा रही है।