Karnatak News:कर्नाटक सरकार की बागोडर में फेरबदल होने वाला है। बताया जा रहा है कि 28 मई को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए समय मांगा है। इस बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे।
डीके शिवकुमार 30 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कर्नाटक की सत्ता में फेरबदल को लेकर 26 मई को दिनभर कांग्रेस आलाकमान की बैठक होती रही। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान सिद्धारमैया को इस्तीफा देने को कहा गया।
डिप्टी सीएम की रेस में कौन कौन
वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस 3 डिप्टी सीएम बना सकती है। सूत्रों के अनुसार, ये 3 डिप्टी सीएम अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग से बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो लोग संभावित उपमुख्यमंत्रियों की रेस में शामिल हैं, उनमें दलित कोटा, अन्य पिछड़ा वर्ग और लिंगायत समुदाय के नेताओं का शामिल है। वहीं, कर्नाटक के लघु सिचाई मंत्री एनएस बोसराजू ने कहा कि जो भी होगा वह आलाकमान तय करेगा। डीके शिवकुमार सीएम बनेंगे या कैबिनट में बदलाव होगा, सब वहीं से तय होगा।
राज्यसभा जाने के लिए तैयार नहीं
बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया से इस्तीफा देने को कहा गया है। उन्हें सोच-विचार करने के लिए समय दिया गया है। ऐसे में 28 मई को सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं। जानकारी के अनुसार सिद्धारमैया राज्यसभा जाने के लिए तैयार नहीं है। आपको बता दें कि 27 मई को कांग्रेस आलाकमान की बैठक हुई थी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शामिल हुए थे।