KhabarFast

Jobs Vaccancy: इन पदों पर शादीशुदा लोगों को नहीं मिलती है नौकरी, आवेदन करने से पहले देख लें नियम

Parth Jha | 12 Feb, 2026

Government Job: आप लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता होगा कि क्या ऐसी भी कोई नौकरी है जिसमें शादीशुदा लोगों की भर्ती नहीं होती है। अक्सर लोगों में सरकारी नौकरी पाने की लालसा होती है। खासकर आईएएस, आईपीएस और सेना से जुड़ी नौकरी में युवाओं का क्रेज देखा गया है।

हालांकि, सरकारी नौकरी में उम्र की सीमाएं और शौक्षणिक योगयताओं के साथ कई सारे क्वालिफिकेशन की जरूरत पड़ती है। लेकिन बहुत कम लोगों की पता है कि कुछ सरकारी नौकरी में ट्रेनिंग तक उम्मीदवार का अविवाहित होना अनिवार्य है।

इस पदों के लिए अविवाहित होना अनिवार्य

कुछ रक्षा सेवाओं और ट्रेनिंग-बेस्ड एंट्री स्कीम्स में अविवाहित होनी की शर्त अनिवार्य है। उदाहरण के लिए आपको बता दें कि एनडीए, कुल मिलिट्री एकेडमी ट्रेनिंग या शुरुआती में ट्रेनिंग फेज वाले कुछ डिफेंस पदों पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग पीरियड तक अविवाहित होना अनिवार्य है। इसके पीछे की वजह बताई गई है कि ये ट्रेनिंग बहुत कठिन होती है और उसमें पूरा समय और ध्यान देने के लिए अविवाहित होना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, यही कोई उम्मीदवार नियम तोड़कर शादी करता है, तो उसे सेवा से बाहर भी किया जा सकता है। 

आवेदन करने से पहले देख लें

जॉब के लिए जब भी वैंकेसी निकलती है, तो उसमे नोटिफिकेशन में पात्रता शर्त लिखी होती है। इसलिए आवेदन करने से पहले आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल नियम और वैवाहिक शर्ते पढ़ ले, ताकी बाद में कोई दिक्कत ना हो। शादीशुदा होना सरकारी नौकरियों के लिए बाधा नहीं है लेकिन, कुछ खास सेवाओं में ट्रेनिंग पीरियड या अनुशासन से जुड़े नियम लागू है। इसलिए नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले योग्यता के बारे में पढ़ लेना चाहिए।