Jammu Road Accident: जम्मू में ऊधमपुर जिले के रामनगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक यात्रियों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीच गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ऊधमपुर जिले के रामनगर इलाके में एक बस के सड़क से फिसल जाने के पहाड़ से नीचे गिर गई। अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस, बचाव दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई घायल हुए हैं।
हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दुख वयक्त किया। उन्हों कहा कि अभी कुछ ही देर पहले मैंने उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की। मुझे गांव कनोटे में हुए एक दुखद सड़क हादसे की जानकारी मिली, जो करीब एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ। यह हादसा रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि मैं लगातार स्थानीय प्रशासन और हमारे स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम, जिसका नेतृत्व श्री राजिंदर शर्मा कर रहे हैं, उनके संपर्क में हूं।