KhabarFast

Isreal-Iran Tension: खामेनेई के चारों बेटे जिंदा, तस्वीर आई सामने; युद्ध के दौरान मारे जाने का किया गया था दावा

Parth Jha | 07 Mar, 2026

Khamenei All Four Sons Alive: इस वक्त अमेरिका-इजरायल और ईरान में घमासान मचा हुआ है। युद्ध के दौरान ईरान को उस वक्त सबसे बड़ा झटका लगा, जब सुप्रीम लीडर खामेनेई की हमले में मौत हो गई। इसी बीच खामेनेई के चारों बेटे की तस्वीर सामने आई है।

बता दें कि खामेनेई के चारों बेटे की तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है, जब ये दावा किया जा रहा था कि उनके चारों बेटों की मौत हो गई है। खामेनेई के चारों बेटों का नाम आयतुल्लाह मुस्तफा खामेनई, आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनई, हुज्जत उल-इस्लाम वलज मुस्लिमीन मसऊद खामेनई और हुज्जत उल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन मीसम खामेनई है।

ट्रंप ने किया बड़ा दावा

बता दें कि हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि ईरान की आर्मी, नेवी और कम्यूनिकेशन सिस्टम को तबाह किया गया है। ईरान के कई बड़े नेता मारे गए हैं। ट्रंप के दावे के बीच खामेनेई के चारों बेटों के जीवित होने की खबर ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल ये कि क्या खामेनेई के चारों बेटे अपने पिता की मौत का बदला लेंगे या फिर घुटने टेक देंगे। वर्तमान स्थिति की बात करें तो खामेनेई के चारों बेटों में किसी ने अमेरिका के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

खामेनेई की हुई मौत

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद चर्चा थी कि ईरान के सुप्रीम लीडर के पद पर खामेनेई के बेटे मुज्तबा को बैठाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक सुप्रीम लीडर का चुनाव नहीं हुआ है। दूसरी तरफ खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और ईरान में दुश्मनी काफी ज्यादा बढ़ गई है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमलावर हैं। अमेरिका हर हाल में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ठप करना चाहता है। वहीं, ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि आठ दिनों से अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में उलझा हुआ है।