KhabarFast

ईरान ने अमेरिका को भेजा शांति प्रस्ताव! तेहरान ने ट्रंप के सामने रखी दो धारी तलवार वाली शर्त

Sachin Kumar | 03 May, 2026

Iran's Proposal For Peace Talk: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से मिडिल ईस्ट में तनाव खत्म करने के लिए 9 सूत्रीय फ्रेमवर्क को लेकर ईरान ने अपना रुख स्पष्ट किया है। तेहरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने, खाड़ी देशों से सेना की वापसी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए नई शासन व्यवस्था स्थापित करना। इसके अलावा ईरान ने युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।

ईरान ने रखा प्रस्ताव

ईरान ने अमेरिका की 2 महीने के यु्द्धविराम की योजना का खंडन किया और सभी मुद्दों को हल करने के लिए 30 दिन का समय मांगा है। इस बीच ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि अमेरिका को बातचीत से समझौता करना या खुले युद्ध की ओर लौटना है। यह अमेरिका पर निर्भर करता है और तेहरान दोनों के लिए राजी है। गरीबाबादी ने कहा कि अब अमेरिका को तय करना है कि वह कूटनीति का रास्ता अपनाता है या टकराव का। उन्होंने कहा कि ईरान अपने हित की सुरक्षा करने के लिए तैयार है।      

Also read: ईरान ने दर्जनों पाकिस्तान से घुसे आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के नए 14 सूत्रीय प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने नए अमेरिकी हमलों की संभावना का भी संकेत दिया है। ईरान के संबंध में हमारी स्थिति काफी अच्छी है। वह समझौता करना चाहते हैं। वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उनके नेता कौन है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने जो प्रस्ताव भेजा है, उसकी समीक्षा होगी लेकिन, मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगी क्योंकि, उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत चुकानी बाकी है।