KhabarFast

IPL 2026: किसके सिर सजेगा आईपीएल चैंपियन का ताज, शुभमन या पाटीदार की टीम में से कौन मारेगी बाजी?

Sachin Kumar | 31 May, 2026

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 की फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है। इस हाइवोल्ट्रज मुकाबले में एक तरफ शुभमन गिल होंगे, वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली ट्रॉफी के लिए फाइट करते हुए दिखाई देंगे।

मौजूद चैंपियन बेंगलुरु के सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा। इस सबके बीच उस आकंड़े पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे पता चलता है कि दोनों में किस टीम का पलड़ा भारी है।

गुजरात या बेंगलुरु किसका पलड़ा भारी

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अंक तालिका में बेंगलुरु सबसे ऊपर रहा। वहीं, गुजरात की टीम दूसरे नंबर पर रही। हालांकि, दोनों टीमों के प्वाइंट टेबल में 18 अंक ही है। लेकिन, क्वालिफयर  1 में बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर फाइनल की यात्रा तय की थी। वहीं, दूसरे क्वालिफायर में गुजरात ने राजस्थान को हराकर फाइनल में एंट्री की। लीग मैच में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई। इस दौरान एक बार बेंगलुरु और एक बार गुजरात ने मुकाबले को अपने नाम किया। वहीं, क्वालिफायर मुकाबले को भी बेंगलुरु ने जीता था।  

Also read: शादी से पहले पिता बने ये मशहूर क्रिकेटर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

दोनों टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन

दोनों टीमों के खिलाड़ी के प्रदर्शन की बात करें, तो कप्तान शुभमन गिल और साई शुदर्शन 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में गुजरात के कागिसो रबाडा सबसे ज्यादा 28 विकेट चटकाए हैं। अगर बेंगलुरु की बात करें तो विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार टीम के अहम खिलाड़ी है। गेंदबाजी यूनिट में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार 15 मैचों में 26 विकट ले चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नबंर पर हैं।