Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: आईपीएल 2026 में किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी वो है वैभव सूर्यवंशी। वह राजस्थान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी ऑरेंज कैंप होल्डर बने हुए हैं। यानी रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऊपर हैं।
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूट गया। 29 मई को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को हरकार अहमदाबाद में फाइनल खेलने के लिए तैयार है।
मैदान पर कब नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान के आईपीएल से बाहर होने के साथ ही अब कुछ दिनों के लिए वैभव सूर्यवंशी मैदान से गायब रहेंगे लेकिन, उन्हें दोबारा मैदान पर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वैभव को इंडिया-ए स्क्वॉड में चुना गया है, जो अगले कुछ दिनों में श्रीलंका दौरे पर जा रहा है। यहां इंडिया-ए की टीम श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के साथ ट्राई-नेशन ODI सीरीज खेलेगी। इसमें भारतीय टीम अपना पहला मुकबला 9 जून को मेजबान श्रीलंका से ही खेलेगी।
कैसा रहा आईपीएल का सफर
आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए शानदार रहा। उन्होंने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए। वह एक आईपीएल सीजन में ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए। साथ ही इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन भी हैं। उन्होंने 327 गेंदों का सामना करते हुए 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237 का रहा। वैभव सूर्यवंशी ने एक शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए। जिसमें वह 3 बार 90 रनों का आंकड़ा पर किए।