KhabarFast

IPL 2026: रोहित शर्मा ने हासिल किया बड़ा किर्तिमान, विराट-धोनी वाले क्लब में बनाई जगह

Parth Jha | 04 Apr, 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 35 रन की अहम पारी खेली। 

इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वह आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित ने बड़ा मुकाम हासिल किया 

बता दें कि आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले और दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का कब्जा है। गेल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 61 और कोलकाता के खिलाफ 54 छक्के ठोकें हैं। उसके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है, उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 51 छक्के लगाए हैं। इसके बाद लिस्ट में एमएस धोनी का स्थान आता है, उन्होंने बेंगलुरू के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं।

दूसरे मैच में रोहित हुए फेल 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के पास एक बड़ी पारी खेलने का मौका था, लेकिन वह सेट होने के बाद आउट हो गए। रोहित ने इस मैच में 26 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाने में कामयाब रहे। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। आईपीएल में वह चौथी बार उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया है। अक्षर के खिलाफ आईपीएल में रोहित ने अब तक 77 बॉल में 67 रन ठोकें हैं। इससे पहले रोहित ने इस सीजन के पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ धारदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था।  उन्होंने 38 बॉल में छह चौके और छह छक्के की मदद से 78 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी।