KhabarFast

IPL 2026: प्ले-ऑफ में आरसीबी की जगह हुई पक्की, अब 3 स्पॉट के लिए 7 टीमों में जंग, जानें क्या कहता है गणित

Parth Jha | 18 May, 2026

IPL 2026: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इसके साथ ही अब बाकी 7 टीमों के बीच बचे हुए 3 प्लेऑफ स्पॉट के लिए जबरदस्त मुकाबला शुरू हो गया है।

Indian Premier League के मौजूदा पॉइंट्स टेबल की बात करे, तो टॉप पर RCB और गुजरात टाइटंस मजबूत स्थिति में हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी भी रेस में बने हुए हैं कुल मिलाकर 7 टीमें 3 जगहों के लिए लड़ाई में हैं। हर टीम के पास अब कुछ ही मैच बचे हैं, ऐसे में एक जीत प्लेऑफ की ओर बड़ा कदम है एक हार सीधे बाहर होने का खतरा बढ़ा सकती है। इस सीजन नेट रन रेट (NRR) अब निर्णायक भूमिका निभाएगा।

आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गया है। इस समय अंक तालिक में पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं गुजरात भी प्लेऑफ के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। तीसरे और चौथे स्थान के लिए SRH, PBKS, CSK और RR के बीच कांटे की टक्कर है। दिल्ली कैपिटल्स भी वापसी की कोशिश में है। फिलहाल KKR भी इस रेस में शामिल है। MI और LSG प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुके है।

Also read: विराट कोहली ने फिर दिखाया दम, IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

करो या मरो जैसा होगा मुकाबला

SRH, PBKS, CSK,RR और DC का अब हर मुकाबला “करो या मरो” जैसा होगा। एक जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है, जबकि एक हार पूरे समीकरण को बदल सकती है।