IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन, हार्दिक युग में विजय रथ रुक गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।
मुंबई के प्रदर्शन के कारण प्लेऑफ का समीकरण भी मुश्किल हो गया। सवाल ये भी उठने लगा है कि क्या मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं। आइए जानते हैं मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
प्लेऑफ में जाने के लिए 16 अंकों की जरूरत
आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 16 प्वाइंट की जरूरत किसी भी टीम को होती है। यानी 8 मैच जीतने ही होते हैं। वहीं, सभी टीमों को कुल मिलाकर 14 मैच खेलने होते हैं। मुंबई ने अभी तक पांच मैच खेले हैं। जिसमें एक जीत और चार में हार मिली है। अभी 9 मुकाबले होने वाले हैं। यानी मुंबई को कम से कम 7 मैच और जीतने होंगे। उसके बाद ही प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म हो पाएगा।
14 प्वाइंट पर भी संभावना बरकरार
अब सवाल है कि अगर मुबंई 16 की जगह 14 प्वाइंट ही हासिल कर पाती है, तो क्या प्लेऑफ में जगह बना पाएगी। ये भी संभव है लेकिन, पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। इससे पहले भी टीम 14 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है। हालांकि, इस मामले में रन रेट की भूमिका काफी अहम हो जाती है।
मुंबई की राह आसान नहीं
मुबंई के लिए चिंता की बात ये है कि अभी पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से मैच खेलने हैं। जो कि टेबल में टॉप 4 पर हैं। इनको हराना मुंबई के लिए आसान नहीं होगा। कुल मिलाकर आने वाले दो से तीन मैचों में ये तय हो जाएगा कि मुंबई प्लेऑफ में जगह बना सकती है या नहीं। अगर जगह नहीं पाती है तो ये मुंबई के लिए झटका तो होगा ही, साथ ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी की भी समीक्षा हो सकती है।