MI VS LSG (Raghu Sharma) : आईपीएल 2026 में हर दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वाक्या हुआ, जो पिछले 15 सालों में कभी सुनने को नहीं मिला। 33 साल के स्पिनर रघु शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए आईपीएल में अपना पहला विकेट लेने के बाद अपनी जेब एक कागज निकाला, जिसमें कुछ ऐसा लिखा था कि सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया।
मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में स्पिनर रघु शर्मा ने अक्षत रघुवंशी को कॉट एंड बोल्ड कर आउट कर आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया। जिसके बाद रघु ने अपनी जेब से एक कागज निकाला और उसे कैमरे की तरफ दिखाया। जिसमें लिखा हुआ था कि 'बहुत ही दर्द भरे 15 साल… भगवान की कृपा से आज समाप्त हुए। मुंबई इंडियंस (ब्लू और गोल्ड) का इस अवसर के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी रहूंगा। जय श्री राम।
अलग तरीके से मनाया जश्न
आईपीएल में जैसे ही रघु शर्मा ने अपना पहला विकेट लिया। उनके जश्न मनाने का तरीका कुछ हटकर था। उन्होंने बिल्कुल शांत स्वभाव से अपनी जेब से एक पर्ची निकालकर कैमरे को दिखाया। जिसके बाद जैसे ही कैमरे कि नजर उस पर्ची पर पड़ी, तो पूरा स्टेडियम भावुक हो गया।
कई बार हाथ लगी निराशा
आज कल जिस उम्र में लोग क्रिकेट की बुलंदियों पर पहुंचने वाले होते हैं, उस उम्र में रघु शर्मा ने क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया था। शुरुआत में उन्हें फिटनेश में कापी दिक्कतें हुई। उन्हें कई बार घरेलू क्रिकेट में भी उतार चढ़ाव देखने को मिले। कई बार उन्हें बाहर होना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
पंजाब और पुडुचेरी के साथ खेला घरेलू क्रिकेट
घरेलू क्रिकेट में रघु ने पंजाब और पुडुचेरी के साथ खेलकर अपने प्रदर्शन को बेहतर किया। जिसके बाद उन्होंने काफी लंबे समय तक बड़े बड़े बल्लेबाजों को नेट में अपनी गेंदबाजी से अभ्यास कराया। जिसके बाद मुंबई की टीम ने 2025 में अपनी टीम में शामिल किया और 2026 में लखनऊ के खिलाफ खेलने का मौका मिला।