IPL 2026: आईपीएल 2026 ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है। जहां अब हर मैच और हर प्लेऑफ जैसा है। फिर चाहे वो किसी की जीत से हो या किसी की हार से, हर एक मुकाबला अंतिम-4 की रास्ता तय करेगा। मगर सिर्फ हार-जीत ही नहीं, बल्कि बारिश किसी टीम का खेल बिगाड़ सकती है, तो किसी का बना सकती है। क्योंकि दिल्ली और चेन्नई के बीच होने जा रहे मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और ये मैच रद्द भी हो सकता है।
दिल्ली-चेन्नई के बीच मंगलवार 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला खेला जाएगा। मगर इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। असल में दिल्ली में 5 मई की शाम के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम बिगाड़ सकता है खेल
मौसम विभाग के अनुसार शाम 7 बजे के बाद बारिश होने की आशंका नहीं है। मगर उससे ठीक पहले होने वाली बारिश और ओले गिरने से मैदान गिला हो सकता है। ऐसे में मैच में देरी हो सकती है और अगर ये मैदान वक्त पर तैयार नहीं हुआ तो मैच रद्द भी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस को तो निराशा हाथ लगेगी ही साथ ही दोनों टीम को भी नुकसान होगा। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि वो प्लेऑफ की रेस में फिलहाल पीछे हैं और अंक तालिका के बीच के हिस्से में मौजूद है।
दोनों टीमों के अहम मुकाबला
फिलहाल दोनों टीम ने आईपीएल 2026 में 9-9 मैच खेले हैं और संयोग से दोनों टीमों ने 4-4 जीत के साथ 8-8 अंक हासिल किए हैं। सिर्फ नेट रनरेट के कारण चेन्नई छठे और दिल्ली 7वें स्थान पर है। अब अगर मैच रद्द होता है तो दोनों को 1-1 पॉइंट मिलेगा और उनके 9-9 अंक हो जाएंगे। इसके बाद भी दोनों के 4-4 मैच बाकी रहेंगे। ऐसे में अगर ये दोनों टीम अपने बचे हुए मैच जीत लेती हैतो वो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं।