KhabarFast

IPL 2026: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस vs आरसीबी की टक्कर, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

Shivani Jha | 30 Apr, 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का 42वां मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मैच में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस के लिए यह सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार का सामना किया है। ऐसे में टीम इस मुकाबले को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने 8 में से 6 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मैच हारे हैं।

बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहेगा पिच 

आरसीबी की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होगी। अगर टीम यह मैच जीतती है, तो उसके पास टॉप पोजिशन पर पहुंचने का भी मौका रहेगा। अगर पिच की बात करें तो अहमदाबाद का मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। यहां की पिच काली मिट्टी की होती है, जिससे गेंद अच्छी तरह बैट पर आती है। हालांकि स्पिन गेंदबाजों को भी यहां थोड़ी मदद मिलती है। इस सीजन में यहां अब तक तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

कैसा रहेगा मौसम? 

ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो इस मैदान पर खेले गए 18 टी20 मैचों में 12 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। पहली पारी का औसत स्कोर करीब 180 रन रहता है, जिससे साफ है कि यहां बड़ा स्कोर बन सकता है। मौसम की बात करें तो मैच के दिन गर्मी का असर देखने को मिलेगा। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। अच्छी बात यह है कि बारिश की संभावना लगभग नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है, जहां दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।