KhabarFast

IPL 2026, DC vs GT: जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स हार गई!” कप्तान अक्षर पटेल ने बताया मैच में कहां हुई चूक

Parth Jha | 09 Apr, 2026

IPL 2026, DC vs GT:  8 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में आईपीएल 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हरा दिया। मुकाबले में जीत आखिरी गेंद पर तय हुई। वहीं इस सीजन गुजरात का यह तीसरा मुकाबला है जिसमें जीत-हार आखिरी ओवर में तय हुआ। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल को 211 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछ करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही है। पहले विकेट के लिए केएल राहुल और पथुम निसंक के बीच 76 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। शुरुआत से ही निसांका बेहद ही आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए। वहीं शुरुआत में केएल राहुल संभलकर खेलते हुए नजर आए। एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली इस मैच को आसानी से जीत लेगी। निसांका के आउट होने के बाद राहुल ने पारी को संभाला। एक तरफ से दिल्ली की विकेटें लगातार गिर रही थी, लेकिन राहुल दूसरी तरफ पारी को संभाल रखा था। 

Also read: IPL 2026 : नाबालिग बल्लेबाज का IPL में जलवा, मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज बुमराह और बोल्ट की हुई धुनाई

दिल्ली को 1 रन से मिली हार 

एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम आसानी से इस मुकाबले को जीत लेगी। पहले डेविड मिलर चोटिल को वापस लौट गए। फिर वापस लौटे और टीम को जीत के करीब लेकर आए। आखिरी दो गेंदों में 2 चाहिए थे, लेकिन मिलने पांचवी गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया। यहीं से मैच पलट गया और आखिरी गेंद पर वह शॉट नहीं लगा सके और दिल्ली के 1 रन से हार झेलनी पड़ी।  

अक्षर पटेल ने बताया हार की वजह 

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि जरूरी समय पर विकेट गिरे, मुझे लगता है कि अगर ऐसा नहीं हुआ होतातो हम चेज़ पहले खत्म कर सकते, केएल राहुल ने बहुत अच्छी पारी खेली। और अगर आप जानते हैं, जिस तरह से पावरप्ले चल रहा थाउसके बाद उसने मोमेंटम बनाए रखा, जब विकेट गिर रहे थेतो उन्होंने तरफ से मोमेंटम बनाए रखा। उसने रन-रेट कम नहीं होने दिया। तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बैटिंग थी।