KhabarFast

IND vs NZ: IND vs NZ: फाइनल में संजू सैमसन का अर्धशतक, ईशान किशन ने भी क्रिज पर जमाया पैर

Parth Jha | 08 Mar, 2026
ICC T20 WC Final: टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। वहीं, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
 

सैमसन की फिफ्टी

संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप के फाइनल में भी अर्शशतक लगाया है। उन्होंने 33 गेंदों 50 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार अर्धशतक लगाया है।

भारत को लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड ने भारत को पहला झटका दिया है। रचिन रविंद्र ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले पावरप्ले में कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत ने 7 ओवर के बाद 92 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने 19 गेंद में 51 रन बनाए।

फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा

फाइनल मुकाबले में भारत ने धुंआधार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा भी फॉर्म में लौट चुके हैं और सैमसन भी क्रिज पर डटे हुए हैं। तीन ओवर के बाद भारत ने 51 रन बनाए। जिसमें अभिषेक 23 और सैमसन 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह  सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन                      

टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन जैकब डफी मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल और जेम्स नीशम