KhabarFast

IND vs NZ: आईसीसी टूर्नामेंट बड़ा कीर्तिमान रचने जा रहे भारत और न्यूजीलैंड, फाइनल में उतरेंगे ही रचेंगे इतिहास

Parth Jha | 06 Mar, 2026

IND vs NZ: गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। जैसे ही दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी तो इतिहास रच देंगी। क्रिकेट के हर फॉर्मेंट में दोनों टीमें सर्वश्रेष्ठ हैं। जब यह मुकाबला खेला जाएगा तब देखने लायक होगा। चलिए आपको बतातें हैं कि पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट ऐसा क्या होने जा रहा है। 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप का फाइनल खेलने मैदान में उतरेंगी तो पहली ऐसा होगा कि कोई दो टीम आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों फॉर्मेट का फाइनल खेल चुकी होगी। साल 2000 में किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पहली बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। उस समय इस टूर्नामेंट को आईसीसी नॉक आउट कहा जाता था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 रनों हरा से कर खिताब पर कब्जा किया था।  

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को मिली थी मात

इसके बाद साल 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल गया था। मुकाबले में भारत को एक बार फिर शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की एक बार फिर न्यूजीलैंड के साथ टक्कर हुई थी। लेकिन इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया। अब टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम भिड़ंने के लिए तैयार हैं।

8 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों अब क्रिकेट के तीन फॉर्मेट का फाइनल खेलने वाली पहली टीमें बन जाएगी। इससे पहले ऐसा कभी नहीं होगा। अब 8 मार्च को देखने वाली बात होगी कि फाइनल मुकाबले में कौन-सी टीम किस पर भारी होगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला देखने लायक होगा।