KhabarFast

IMD Weather Alert: दिल्ली-हरियाणा में फिर बदेलगा मौसम का मिजाज, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें अन्य राज्यों का हाल

Parth Jha | 24 Apr, 2026

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में गर्मी आग उगल रही है। दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में लू का प्रकोप भी जारी है।  वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पूर्वोर्तर के राज्यों कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में 24 अप्रैल से आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। यह सिलसिला 29 अप्रैल तक चल सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। दिन के समय लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय विशेष सावधानी बरते। साथ ही दोपहर और शाम के समय लू का प्रभाव ज्यादा रहेगा। 26 अप्रैल से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने की उम्मीद है। वहीं 27 और 28 अप्रैल को भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार है।

Also read: भारत के कई शहरों में Diet Coke की भारी कमी, गर्मियों में बढ़ी परेशानी; जानें क्या है इसकी वजह?

हरियाणा पंजाब में बदलेगा मौसम

इन दिनों पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दोनों राज्यों के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। पंजाब के बठिंडा में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं हरियाणा के रोहतक में लोगों को यही हाल है, वहां पर तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीग़ढ़ में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा-पंजाब में रविवार को गर्मी राहत मिल सकती है। दोनों राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।