KhabarFast

कैसे होती है CAT में भर्तियां, जिसने बचाई ट्रंप की जान; नाम सुनकर कांपते हैं दुश्मन

Sachin Kumar | 26 Apr, 2026

CAT Selection Process: अमेरिकी सिक्रेट सर्विस की स्पेशल ऑपरेशंस में डिवीजन में काउंटर असॉल्ट टीम राष्ट्रपति की सुरक्षा का सबसे मजबूत घेरा है। यह टीम प्रेसिडेंसियल प्रोटेक्टिव डिवीजन को दुनिया भर में टैक्टिकल सपोर्ट मुहैया कराती है। CAT की मुख्य जिम्मेदारी राष्ट्रपति या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति पर संगठित हमले को रोकती है।

लगभग 105 जवान काले बैटल ड्रेस यूनिफॉर्म में काम करते हैं। यह टीम सिर्फ सुरक्षा नहीं करती है बल्कि आक्रामक तरीके से हमलावारों का मुकाबला करती है। 25 जुलाई को व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंस डिनर में हुए हमले के दौरान CAT ने राष्ट्रपति ट्रंप की जान बचाई।

सीक्रेट सर्विस सुरक्षा का अभेद किला

सीक्रेट सर्विस हमलावर पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की। जिससे राष्ट्रपति को बचाने का समय मिल सका। यह घटना सीक्रेट सर्विस की तत्परता का सबूत है। CAT राष्ट्रपति के मोटरकेड, कार्यक्रम स्थल और नेशनल स्पेशळ सिक्योरिटी इवेंट्स में अभेद किले की तरह तैनात रहती है। ताजा घटना ने दिखाया कि CAT जवान कितने फिट, स्मार्ट और तेज हैं। हमलावर ने सुरक्षा चेकप्वाइंट पर हमला किया था लेकिन, CAT ने तुरंत हमलावरों को घेर लिया और गोलीबारी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। 

Also read: नेपाल के बालेन शाह सरकार में मची उथल-पुथल, 26 दिन में गृह मंत्री का इस्तीफा; सड़कों पर छात्र

क्या है सिलेक्शन प्रक्रिया

CAT में शामिल होने की प्रक्रिया बेहद कठीन है। सबसे पहले उम्मीदवार को सीक्रेट सर्विस का स्पेशल एजेंट बनना पड़ता है। जिसमें 33 हफ्ते की ट्रेनिंग होती है। इसके बाद CAT सिलेक्शन शुरू होता है। 2 हफ्ते का सेलेक्शन कोर्स और 7 हफ्ते का स्पेशल बेसिक कोर्स दिया जाता है। पूरी प्रक्रिया में 12 से 24 महीने लगते हैं। सिर्फ 10 फीसदी उम्मीदवार ही पास हो पाते हैं। उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में 45 पाउंड वेस्ट पहनकर 3 पुस-अप्स और 1.5 मील की दौड़ 9 मिनट में खत्म करनी होती है।