Horoscope Tomorrow 11 May 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 11 मई 2026 सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। साथ ही, किसी पुराने प्रोजेक्ट के पूरा होने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Gemini)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन स्थिर रहेगा। कामकाज में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे-से सोच-विचार कर लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम में नोक-झोक हो सकती है। स्वास्थ्य में थकान रह सकती है, आराम करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। संचार और यात्रा से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। करियर में सहयोगी की मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश करने से पहले किसी बड़े की राय जरूर लें। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा, लेकिन भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन संतुलन बनाए रखना होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर में पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन बड़े खर्च से बचें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। धार्मिक या सामाजिक कार्य में रुति बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। करियर और व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश करने से भी लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। लेकिन लड़ाई-झगड़े हो सकते है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में छोटी-छोटी चुनौतियों का सामना करना रड़ सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लेन-देन करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। परिवार के साथ समय बिताएं। प्रेम में समझदारी दिखाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का आज का दिन सुखी रहेगा। करियर में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से काम पूरा करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। निवेश के लिए भी सोचा जा सकता है। परिवार के साथ बाहर कहीं यात्रा पर जा सकते है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वश्चिक राशि (Scorpio)
वश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में गुप्त लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्च सावधानी से करें। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, धैर्य से मामला सुलझ भी सकता है। प्रेम में गहराई आएगी। स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी बरतें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने से काम का बोझ तो बढ़ेगा ही है, लेकिन मेहनत करने से बॉस की तारीफ के साथ सैलेरी भी बढ़ सकती है। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्च करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा। करियर में स्थिरता रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी लड़ाई हो सकती है, लेकिन बातचीत करने से सब सुलझ भी सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। नए विचारों से लाभ हो सकता है। करियर में नए आइडियाज सफल होंगे। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। प्रेम में रोमांस रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में पुरानी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लेकिन लेन-देन के लिए किसी अनजान पर भरोसा न करें। परिवार में आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।