Himachal News: हिमाचल के नगर निगम चुनावों के प्रचार का शोर आज थम चुका है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन के गंज बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि सोलन की सभी समस्याओं का निपटारा कांग्रेस की निगम बनते ही किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन निगम क्षेत्रों में जो तारों का जंजाल है इसे निगम बनते ही व्यवस्थित किया जायेगा। वहीं उन्होंने जनता को आश्वस्त किया की बघाट बैंक की स्थिती को सुधारा जायेगा व हर गरीब का पैस दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों निगमों में कांग्रेस की अच्छी स्थिति है। उन्होंने कहा कि लोगों को मत देते समय ध्यान रखना होगा की भाजपा की सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामो पर तीन रुपये वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि इसका असर हर आम आदमी पर पड़ेगा व जनता इसका जवाब अवश्य चुनावों में देगी।
अनाप शनाप बयानबाजी करते है- जयराम ठाकुर
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि अपनी ही पार्टी के पांच गुटों के तनाव से जयराम ठाकुर आहत है और अनाप शनाप बयानबाजी करते है।