Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के चलते पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। वहीं किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें। मौसम में इस बदलाव के कारण हरियाणा की जनता को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
दिल्ली में भी बदला मौसम का मिजाज
वहीं सुबह के समय राजधानी दिल्ली के मौसम भी बदलाव देखा गया। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई है। जिसके कुछ देर बाद फिर तेज धूप निकल गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान राजधानी के कई इलाकों में मध्यम स्तर की धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। दक्षिण पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तरी Delhi में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी आ सकती है।