KhabarFast

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा, तीन जिलों में जमकर हुई गोलीबारी, दशहत में लोग

Parth Jha | 15 Sep, 2025

Haryana Crime: हरियाणा में इन दिनों लगातार अपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। बीती रात हरियाणा के तीन में फायरिंग की घटना सामने आई है। पहली घटना यमुनानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से फिर से गोली चलने की खबर आई। यह वारदात बरनाला ज्वेलर्स के बाहर देर रात हुई। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में भगदड़ मच गई। व्यापारी वर्ग विशेष रूप से डरा हुआ है, क्योंकि एक ओर तो वह कारोबार के दबाव झेल रहा है और दूसरी ओर बदमाशों की इस तरह की हरकतें उनकी सुरक्षा पर संकट पैदा कर रही हैं।

सीएम सिटी लाडवा में बीती रात बदमाशों ने शराब के ठेके और एक घर को निशाना बनाया। सिल्वर रंग की बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने ठेके पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फिर पालिका बाजार में स्तिथ एक घर के बाहर एक और राउंड फायर किया। कॉलोनी की गली से एक जिंदा रौंद भी बरामद हुआ है। वही आरोपी बाइक पर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।

कैथल में डॉक्टर को मारी गोली

कैथल में शहर के सेक्टर-21 में शाम एमबीबीएस डॉक्टर प्रतीक को दो-तीन बदमाशों ने गोली मार दी, जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। गोली पेट को चीरकर आर-पार हो गई। जिसको एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है गोली ने अंदर काफी अंगों को नुकसान पहुंचाया है। हमलावर गांव बुढाखेड़ा का जितेंद्र बताया जा रहा है और मामला पैसों के पुराने लेन देन का है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल डॉक्टर प्रतीक गांव (जींद) का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर-19 में रह रहा था। जिसके पिता सरकारी नौकरी पर थे, उनकी रिटायरमेंट पर मिले लाखों रुपए कई साल पहले आरोपियों को दिए थे। इससे पहले आरोपियों व घायल डॉक्टर के परिवार के बीच वे अच्छे संबंध थे। आरोपियों की - आढ़त की भी दुकान है। डॉक्टर थुआ प्रतीक उनसे बार-बार पैसे मांग रहा।