KhabarFast

HARYANA NEWS: बुजुर्ग ने अपनी भाभी का गला रेतकर की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर कर मौत को लगाया गले, परिवार में पसरा मातम

Parth Jha | 18 Mar, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुजर्ग ने पहले अपनी भाभी को तेजधार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतारा,फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोनीपत के सेक्टर 14 के मकान नंबर 1120 में वारदात को अंजाम दिया गया। जहां बुजर्ग महावीर ने पहले अपनी भाभी आशा की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतक बुजुर्ग महावीर ने दीवार और बेड पर  सुसाइड नोट लिखा। बेड पर लिखे सुसाइड नोट के अनुसार, उसने तीन लोगों पर अपने भाई बीर सिंह की हत्या का आरोप लगाया। अपनी भाभी आशा,उसकी बहन ऊषा और उसके जीजा दिनेश पर बीर सिंह की हत्या करने के आरोप लगाए। कुछ समय पहले बीर सिंह की मौत हो चुकी है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारीके अनुसार, मृतक आशा मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी। अकेली और बुजुर्ग महावीर इसी मकान की पहली मंजिल पर परिवार के साथ रहता था। फिलहाल सूचना के बाद सेक्टर 27 थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच रही हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। सेक्टर 27 थाना पुलिस हत्याकांड और आत्महत्या के मामले की गहनता से जांच कर रही है।