KhabarFast

HARYANA NEWS: कुल्हाड़ी से अपनी ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, 2 मार्च को माला डालकर लाया था घर

Parth Jha | 18 Mar, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के सफीदों के बागडू कलां गांव में सुरेश नाम के एक व्यक्ति ने अपने दोनों पत्नियों को मारने की कोशिश की। जिसमें में पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे पुलिस द्वारा सफीदों के अस्पताल में पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआइएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया।

सरफाबाद चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी सुरेश पुत्र राम सिंह निवासी बांगडू कलां ने अपनी पहले वाली पत्नी और जो अभी जो दूसरी पत्नी है उनको तेज धारदार हथियार से चोटें मारी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि जो पहली पत्नी थी वह मृत अवस्था में पड़ी है वह जो दूसरी पत्नी है वह गंभीर रूप से घायल है । सफीदों थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे जिनकी गाड़ी से दूसरी पत्नी हस्पताल लेकर आए । यहां से डॉक्टर ने पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया । पुलिस ने घायल महिला से पूछने की कोशिश की लेकिन वह काफी गंभीर हालत में है और कुछ बोल नहीं पा रही है।

घटना स्थल से फरार हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेश मौके पर नहीं मिला। दूसरी पत्नी के बारे में अभी बस इतना पता चला है कि वह 2 मार्च को माला डालकर लाया है। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी को बच्चे नहीं होने बताया जा रहा है।