Haryana News: हरियाणा को रोहतक में एक तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। जहां बलेनो एक कार ने 15 बाइकों और एक ऑटो को टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में कोई भी आदमी घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों के मुताबिक, कार में बैठा युवक नाबालिग लग रहा था। उसने नाश भी किया हुआ था। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक युवक की उम्र और उसके नशे में होने की पुष्टि नहीं की गई है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है।
एक सतर्क नागरिक ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस पूरी घटना का पीछा किया और वीडियो बनाया। कार में सवार दोनों युवक नशे में पूरी तरह धुत थे। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए। एक आरोपी हिरासत में है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।