KhabarFast

HARYANA NEWS: सोनीपत में पुलिस-बदमाश आमने-सामने, STF की फायरिंग में दो बदमाश हुए घायल

Parth Jha | 21 Mar, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत में बहादुरगढ़ एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में चित्रांदन उर्फ मंजीत और विन्नी को लगी पैर में गोली लग गई। इसके पुलिस ने आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही पुलिस ने तीन अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत के मेहंदीपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। एक बोलेरो गाड़ी में पांच बदमाश सवार थे।  एसटीएफ पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिर एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को लगी पैर में गोली।  

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि इन बदमाशों पर झज्जर जिले में बीडीएम कॉलेज के मालिक के बेटे का अपरहण कर पांच करोड़ की फिरौती लेने का आरोप है। मुठभेड़ में चित्रांदन उर्फ मंजीत और विन्नी को लगी पैर में गोली लगी है। दोनों मुख्य आरोपियों के साथ तीन अन्य आरोपी की धर दबोचे गए। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दोनों बदमाशों को इलाज के लिए भर्ती कर दिया है। पुलिस ने बदमाशों के पासे दो पिस्तौल ओर चार गोलियों के खोल एक गाड़ी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।